फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पत्नी की हत्या कर शव घर में दफनाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Oct 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। पत्नी की हत्या कर घर में ही दफनाने के आरोपी पति को पुलिस ने मंगलवार को दुर्गापुर तपेसिपाह गांव से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जरवलरोड क्षेत्र के नरपतपुरवा अहाता निवासी हरिकिशन निषाद ने छह अक्तूबर को अपनी पत्नी फूला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि हरिकिशन को अपनी पत्नी पर गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध का शक था। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने शव को घर के अंदर करीब पांच फुट गहराई में दफना दिया था। इसके बाद उसी घर में रह रहा था।


मामले का खुलासा तब हुआ जब फूला देवी के भाई रामधीरज ने बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई और बहन का पता न चलने पर हरिकिशन पर हत्या करने का शक जताया। 17 अक्तूबर को परिजनों की मौजूदगी में घर में खोदाई कराई गई। खोदाई के दौरान जमीन के अंदर फूला देवी का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी हरिकिशन निषाद को दुर्गापुर तपेसिपाह गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। हरिकिशन ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को गांव के एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था, इसके बाद उसकी हत्या कर शव को घर में ही दफन कर दिया था। लोगों को शक न हो, इसलिए उसी घर में रह रहा था।



हरियाणा में नौकरी करता था हरिकिशन
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी हरिकिशन हरियाणा में मजदूरी करता था। सितंबर के अंतिम सप्ताह में वह घर लौटा था। पड़ोसियों के मुताबिक जबसे हरिकिशन घर आया था, तबसे पत्नी से उसका आए दिन विवाद होता था। पता चला है कि उसे शराब पीने की भी लत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें