फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला पर फावड़े से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भूमि विवाद में भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसिया निवासी महिला पर फावड़े से हमला कर जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि परसिया निवासी जयनारायण पाठक व सोमनाथ पाठक के बीच भूमि विवाद है।
विज्ञापन

जयनारायण ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमनाथ बृहस्पतिवार को उनके साथ गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने पिटाई शुरू कर दी। उन्हें बचाने पहुंची उन्ही पत्नी के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। जयनारायण ने आरोप लगाया कि सोमनाथ ने उनके पिता की भी पिटाई की। गंभीर रूप से घायल पत्नी का इलाज जिला अस्पताल भिनगा में जारी है। शुक्रवार को गुप्त सूचना पर आरोपी को राप्ती बंधे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें