फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर एनएच के एई से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार की देर शाम सड़क सुरक्षा व जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम शंभु कुमार ने की। बैठक में पीडब्ल्यूडी एनएच खंड के सहायक अभियंता नदारद रहे। समीक्षा के दौरान एई के अनुपस्थित होने की बात सुनकर डीएम नाराज हो गए। डीएम ने एआरटीओ को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर मामले की जानकारी देने तथा एई से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार ने निर्देश दिया कि स्कूल वाहनों का मानक के अनुसार संचालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे स्कूल जो नियमों की अनदेखी करें उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जिले के सभी ब्लैक स्पॉट, अंधे मोड़ों व अति दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में रिफलेक्टर इंडिकेटर बोर्ड लगवाए जाएं। बैठक में लोक निर्माण विभाग के एनएच खंड के सहायक अभियंता सीके चतुर्वेदी के गायब रहने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि हिट एंड रन से दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों को सोलेशियम स्कीम के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही स्कीम के संबंध में सभी एसडीएम को भी जानकारी उपलब्ध करा दी जाए।
बैठक के दौरान शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के संबंध में जिलाधिकारी ने ईओ को शहर में उचित पार्किंग व्यवस्था से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जीप, टैक्सी व टैंपों स्टैंडों का संचालन जल्द से जल्द कराया जाए। इस मौके पर एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र, सीडीओ अरविंद चौहान, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, सीओ सिटी टीएन दुबे, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए दिनेश कुमार यादव, एआरटी प्रशासन वीरेंद्र सिंह व प्रवर्तन अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें