बहराइच। सरदार पटेल की जयंती पर विभिन्न संगठनों की ओर से जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लौह पुरुष को नमन करते हुए एकता का संकल्प लिया गया। संगठनों के पदाधिकारियों ने सभी से पटेल के योगदान को याद कर देश को मजबूत करने की अपील की।
सरदार पटेल सेवा समिति की ओर से लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस दौरान एकता संकल्प पदयात्रा निकाली गई। इसमें दिल्ली में पटेल का स्मारक व मैदान बनाने की मांग भी रखी गई। चौधरी श्यामता प्रसाद छात्रावास में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इसमें डॉ. केके सचान व सीओ सिटी टीएन दूबे अतिथि रहे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में दीपक वर्मा, उदयभान सिंह पटेल, डॉ. गिरधारीलाल वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, रामबरन चौधरी, प्रह्लाद पटेल, मदनलाल वर्मा, डॉ. डीके वर्मा, सतेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।
बहराइच ठेकेदार समिति के संरक्षक कुलदीप यादव व अध्यक्ष रामकुमार तिवारी ने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के कार्यालय में भी पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान सत्या, डिक्कू सिंह, मुकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अपना दल के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पटेल की अगुवाई में रानी रेहुआ हाता में सरदार पटेल की जयंती मनायी गयी। इसमें विमल वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, कामरान खां, पुरुषोत्तम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
अपना दल एस के जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल की अगुवाई में शहीद पार्क में वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी। इसमें रामनिवास वर्मा, चंदन वर्मा, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे। बहराइच विकास मंच के अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी व संरक्षक अनिल त्रिपाठी की अगुवाई में सेनानी भवन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी।
इस दौरान चंदन शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, मुकेश श्रीवास्तव, रमेश मिश्र आदि मौजूद रहे। ब्लुमिंग बर्ड्स जूनियर हाईस्कूल शेखदहीर में भी सरदार पटेल की जयंती मनायी गयी। शिवसेना के किसान सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी की अगुवाई में भी पटेल जयंती का आयोजन किया गया।
सपाइयों ने किया यादव
बहराइच। सपा कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव की अगुवाई में सरदार पटेल की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल ने जीवन में जिन मूल्यों का निर्वहन किया, उसी से आज पूरा विश्व भारत को गौरवशाली देश के रूप में देखता है। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला महासचिव जफर उल्ला खां बंटी ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, केके ओझा, देवेश चंद्र मिश्र, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. आशिक अली, डॉ. विकास दीप वर्मा आदि मौजूद रहे।