फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल स्वस्थ रखने को करें पौष्टिक भोजन

विज्ञापन
बहराइच के मेडिकल कालेज में विश्व हृदय दिवस पर जागरुकता रैली निकालते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। विश्व हृदय दिवस पर मंगलवार को सीएमओ सभागार से जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद हुई गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ ने कहा कि जीवन में दिल को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए नियमित चिकित्सकों से सलाह लेते रहें। साथ ही पौष्टिक भोजन खाएं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में विश्व हृदय दिवस पर गोष्ठी व जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। वर्ल्ड हेल्थ फेडरेशन द्वारा निर्धारित थीम हृदय रोग को हराने के लिए दिल का उपयोग करें विषय पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह रहे। संचालन कर रहे एनसीडी क्लीनिक के नोडल अधिकारी डॉ. पी तिवारी ने कहा कि हृदय रोगियों को गैर संचारी रोगों की श्रेणी में रखा गया है। क्योंकि यह रोग एक-दूसरे के संपर्क में आने से नहीं फैलता है। उन्होेंने कहा कि पान, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट के सेवन से हृदय रोगों के होने की संभावना रहती है। उन्होंने सभी लोगों से धूम्रपान न करने की बात कही।
सीएमओ ने कहा कि युवा पीढ़ी कम उम्र में फास्ट फूड व जंक फूड का इस्तेमाल करती है। यह मानव जीवन के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखना आज के समय में बहुत ही जरूरी है। इसके लिए समय-समय पर चिकित्सकों से सलाह लेते रहें। पौष्टिक भोजन का प्रयोग करें। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके बांदिल, डॉ. अनिल कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. विजित जायसवाल, स्वास्थ्य सूचना व शिक्षा अधिकारी आरके त्यागी, एनसीडी क्लीनिक के डॉ. रियाजुल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें