फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहरलाल बने तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। तहसील अधिवक्ता संघ नानपारा के चुनाव में मंगलवार को मतदान व मतगणना का कार्य गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शाम को हुई मतगणना में अध्यक्ष के पद पर जवाहरलाल निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

तहसील नानपारा के परिसर में सुबह नौ बजे तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतदान एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामादल वर्मा व चुनाव कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष सुरेशचंद्र गुप्ता की देखरेख में शुरू हुआ। करीब तीन बजे तक चले मतदान में 202 मतदाताओं के सापेक्ष 200 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने-अपने मतों का प्रयोग किया। करीब साढ़े तीन बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष के पद पर जवाहरलाल वर्मा 117 मत पाकर विजयी घोषित हुए। दूसरे नंबर पर रहे निरंकार प्रसाद जायसवाल को 79 मतों पर ही संतोष करना पड़ना। चार मत अवैध मिले।
महासचिव के पद पर निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने 95 मत पाकर जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमकुमार त्रिपाठी को 85 मत मिले। एक मत अवैध मिला। एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामादल वर्मा ने बताया कि संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि निर्वाचित कमेटी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद संघ के रिक्त पदों पर सदस्यों को मनोनीत कर घोषणा की जायेगी। इस मौके पर चुनाव कमेटी के रामविनोद सिंह, रूपनारायण जायसवाल, साबितराम वर्मा, चतुर्भुज सहाय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें