फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मुफ्त राशन में अब गेहूं-चावल के साथ मिलेगा मक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में मुफ्त राशन लेने वाले लाखों लाभार्थियों को अब गेहूं और चावल के साथ मक्का भी मिलेगा। पूर्ति विभाग ने पात्र गृहस्थी योजना के तहत खाद्यान्न वितरण के मेन्यू में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत मिहींपुरवा, बलहा, शिवपुर और रिसिया ब्लॉक की सभी राशन दुकानों के साथ नवाबगंज ब्लॉक की सात दुकानों पर पंजीकृत लाभार्थियों को मक्का दिया जा रहा है। खाद्यान्न वितरण 10 अक्तूबर से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

अब तक पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति सदस्य दो किलोग्राम गेहूं और तीन किलोग्राम चावल दिया जाता था। बदली व्यवस्था में चावल की मात्रा एक किलोग्राम कम कर दी गई है। इसके स्थान पर एक किलोग्राम मक्का दिया जाएगा। हालांकि, यह व्यवस्था उन्हीं क्षेत्रों में लागू है, जहां मक्का उपलब्ध है। अन्य क्षेत्रों में लाभार्थियों को पहले की तरह निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मिलता रहेगा।
जिले में कुल 7,28,346 राशन कार्ड हैं। इनके माध्यम से 26,96,020 लाभार्थियों को हर महीने मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया जाता है। इनमें 6,01,340 पात्र गृहस्थी कार्डों से जुड़े 23,87,640 लाभार्थी हैं। वहीं, 1,27,006 अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जाता है। शासन के निर्देश पर संबंधित तहसीलों के गोदामों में मक्का की उपलब्धता के आधार पर वितरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों में मक्का का स्टॉक उपलब्ध है, वहां एक किलोग्राम चावल के स्थान पर मक्का दिया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि चार ब्लॉकों में सभी राशन दुकानों और नवाबगंज ब्लॉक की सात दुकानों पर मक्का की उपलब्धता के आधार पर गेहूं-चावल के साथ इसका वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें