फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल सीमा से पकड़ा गया युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी

Fri, 24 Nov 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने खंगाले 400 सीसीटीवी कैमरे, तब हो सका वारदात का खुलासा
विज्ञापन

आरोपी पर था 25 हजार का इनाम, एक आरोपी पहले ही जा चुका जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। शहर में युवती को ई-रिक्शा से अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे विदेश भागने की कोशिश करते हुए नेपाल सीमा के पास से पकड़ा है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को यह कामयाबी मिल सकी है।
एसपी प्रशांत वर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि शहर के मोहल्ला सलारगंज में 17 नवंबर को युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के यहां रह रही 21 वर्षीय युवती के साथ यह वारदात हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि युवती को कैसरगंज क्षेत्र से झांसा देकर उसे शहर लाया गया। रोडवेज बस अड्डे के निकट से युवती को ई-रिक्शा चालक अपने सहयोगी की मदद से सलारगंज मोहल्ले में ले गया। यहां पर दो लोगों ने एक घर के कमरे में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि युवती को झांसे में रखकर उसे शहर लाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके बाद युवती अस्पताल पहुंची थी।
एसपी ने बताया कि शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला सालारगंज के हसन नगर निवासी सोनू उर्फ पचासा ने ई-रिक्शा चालक बब्लू के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। रिक्शा चालक को पुलिस ने तीन दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था।
एसपी ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार की सुबह उसे नेपाल सीमा से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया की देखरेख में एसओजी प्रभारी राज कुमार पांडेय और कोतवाली नगर की टीम ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

खंगाले गए 400 सीसीटीवी कैमरे
एसपी ने बताया कि गैंगरेप की वारदात ब्लाइंड था। लेकिन इसमें जगह जगह से लिए गए सीसीटीवी फुटेज से जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर से लेकर कैसरगंज समेत कई जगहों पर जाकर कैमरों की जांच की। इस दौरान करीब 400 से भी अधिक कैमरे खंगाले गए। कप्तान ने कहा कि युवती कैसरगंज से शहर में रोडवेज स्टेशन तक अपने मन से बस द्वारा आई थी। उसके बाद उसे बस स्टेशन पर मिले दोनों आरोपियों ने झांसे में लेकर यह वारदात की थी।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती है पीड़िता
घटना के बाद से ही पीड़िता की हालत नाजुक होने के चलते उसे मेडिकल काॅलेज की महिला विंग में भर्ती कराया गया था। इस समय भी उसका उपचार चल रहा है लेकिन हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने पीड़िता से आरोपियों की पहचान भी कराई है।
विज्ञापन


नाबालिग से ई-रिक्शा चलवाया तो दर्ज होगा केस
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पुलिस जिले में ई-रिक्शा चलाने वालों का सत्यापन करने का काम कर रही है। एसपी ने कहा कि यदि कोई अपना ई-रिक्शा नाबालिग से चलवा रहा है तो वह इसमें सुधार कर ले नहीं तो संबंधित ई-रिक्शा के मालिक के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। वहीं सभी ई-रिक्शा चालक व उनके संचालकों की पूरी जानकारी भी अब संबंधित थाने पर एकत्र की जा रही है। एसपी के मुताबिक जिले की सड़कों पर करीब दस हजार ई-रिक्शों का संचालन इस समय हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें