फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी-बहराइच ट्रेन का समय बदला

Sun, 07 Aug 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
रेल यात्रियों को दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने मैलानी-बहराइच सवारी गाड़ी के समय में परिवर्तन किया है। सोमवार सुबह दस बजे ट्रेन बहराइच स्टेशन पहुंचेगी। मैलानी से चलने वाली 52258 ट्रेन पूर्व में दोपहर करीब 12 बजे बहराइच पहुंचती थी।
विज्ञापन


ऐसे में मिहींपुरवा, गायघाट, बिछिया, नानपारा आदि स्थानों से आने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए बीते दिनों सांसद सावित्री बाई फुले ने डीआरएम आलोक सिंह को जनपद दौरे के समय पत्र सौंपा। इसके बाद रेलवे ने मैलानी-बहराइच सवारी गाड़ी के समय में परिवर्तन कर दिया है।

भोर 3:40 बजे मैलानी से रवाना होकर ट्रेन सुबह दस बजे बहराइच स्टेशन पहुंचेगी। यहां से सुबह 10:35 बजे मैलानी के लिए रवाना होगी। सांसद प्रतिनिधि हरिश्चंद्र गुप्ता ने बताया कि ट्रेन के समय में परिवर्तन से जिला मुख्यालय आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें