फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध मदरसे में पहुंचे SDM, संचालकों ने रोका रास्ता, बाथरूम में छिपाई गई थीं 40 बच्चियां; देखकर उड़े होश

Thu, 25 Sep 2025 05:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में संचालित अवैध मदरसे में SDM पहुंचे तो संचालकों ने रास्ता रोका। सख्ती के बाद अंदर गए तो 40 बच्चियां मिलीं। कई बच्चियां बाथरूम में छिपाई गई थीं। यह देखकर टीम के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
मदरसे से बरामद बच्चियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में पयागपुर क्षेत्र के पटिहाट चौराहे पर संचालित अवैध मदरसे में बुधवार को उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय ने छापा मारा। इस दौरान मदरसा संचालकों ने टीम को अंदर जाने से रोका। प्रशासनिक टीम की सख्ती के बाद संचालक पीछे हटे। छापेमारी में मौके से स्थानीय के साथ ही श्रावस्ती व गोंडा की भी बच्चियां मिलीं। 

विज्ञापन


छापेमारी के दौरान मदरसा संचालक ने बच्चियों को बाथरूम में छिपाने का प्रयास किया। टीम ने जांच रिपोर्ट अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भेजी है। दरअसल, एसडीएम को मदरसे में अनियमितता की शिकायत मिली थी। इस पर एसडीएम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान नौ से लेकर 14 वर्ष तक की 40 बच्चियां मिलीं। यह देख एसडीएम ने पुलिस को सूचना दी। महिला कांस्टेबल ने मौके पर पहुंचकर बच्चियों के नाम और पता नोट किए।

पंजीकरण संबंधी कागजात नहीं दिखा सके संचालक

एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान मदरसा संचालक खलील पंजीकरण संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच के बाद आसपास के लोग भी दंग हैं। उनका कहना है कि इसकी जानकारी नहीं थी कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चियां यहां रहती हैं। पुलिस ने सभी के नाम-पते नोट कर संचालक को सुपुर्दगी में सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें