फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: चोरी का सामान ले जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, तीन गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 01:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के खैराघाट में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है। मौके से तीन बदमाशों को दबोचा गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस का सामना बदमाशों से हो गया। चोरी का सामान ले जा रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की तो जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी दो चक्र फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में चोरी का माल भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


तीन बदमाश रात में चोरी का सामान लेकर मुर्तिहा की ओर जा रहे थे। भनक लगने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। उर्रा से नवबना मार्ग पर हरिबाबू बगिया के पास पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को फंसा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लखीमपुर खीरी के थाना ईशानगर निवासी हिस्ट्रीशीटर छैलू उर्फ छैलबिहारी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से उसके साथियों अरुण और तुलसीराम को भी दबोच लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, तीन मोबाइल, एक मोटरसाइकिल, चोरी के सोने चांदी के आभूषण और 17,600 रुपये नगद बरामद किए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह मोतीपुर इलाके में कई चोरियों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि घायल बदमाश का इलाज सीएचसी मिहींपुरवा में कराया जा रहा है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें