फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरम पड़ा मधेसियों का आंदोलन

Thu, 10 Dec 2015 10:30 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर 14 दिन से चल रही मधेसी आंदोलनकारियों की नाकाबंदी गुरुवार को नरम पड़ गई जिसके चलते भारतीय सीमा क्षेत्र में खड़े 200 वाहनों को नेपाल सीमा में भेज दिया गया। इससे रुपईडीहा कस्बे में जहां लोगों को जाम की समस्या से निजात मिली। वहीं आवागमन भी कुछ हद तक सामान्य दिखा।
विज्ञापन


तराई संयुक्त अवध थरुहट मधेस मुक्ति मोर्चा के बैनर तले नेपाल के मधेसी नागरिक 14 दिन से सीमा पर नाकाबंदी कर प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके चलते बड़ी संख्या में वाहन भारतीय सीमा क्षेत्र में खड़े थे। सीमा पर आवागमन सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा था। आंदोलन के बीच मंगलवार से एसएसबी ने छिटपुट वाहनों को नेपाल सीमा की ओर भेजने की कोशिश शुरू की थी। पहले दिन तो नेपाल के पुलिसकर्मियों ने ही पेट्रोलियम पदार्थ के अलावा अन्य वाहनों का प्रवेश लेने से मना कर दिया था लेकिन उसके बाद वार्ता हुई।

बुधवार को कुछ वाहन सीमा पार गए। गुरुवार सुबह से दोपहर तक 200 ट्रक और टैंकर नेपाल सीमा में भेजे गए। एसएसबी के सहायक सेनानायक पीएन सिंह ने बताया कि स्थिति सामान्य होने के बाद वाहनों को रवाना किया गया है। उधर मधेसी आंदोलनकारी एसएसबी पर धमकाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें