मिहींपुरवा के सर्वोदय इंटर कालेज में रविवार को निकाली गई मतदाता जागरुकता रैली में शामिल छात्र-छ?
- फोटो : BAHRAICH
मिहींपुरवा (बहराइच)। बलहा उपचुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही इंटर कॉलेज में गोष्ठी आयोजित कर छात्रों व अभिभावकों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
मोतीपुर के उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने तहसील क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत मिहींपुरवा में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्रों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली विद्यालय से शुरू होकर बाजार का भ्रमण करते हुए पुन: इंटर कॉलेज में आकर समाप्त हुई। इस दौरान कस्बे के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
इसके बाद इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार ही जनता की ताकत है, इसलिये जनता को अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिये। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार यादव, प्रवक्ता मोहम्मद रशीद, एसपी मौर्या, रमाकांत पाठक, अक्षय कुमार, केके मौर्या आदि मौजूद रहे।