फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल का ट्रॉफी पर कब्जा

Mon, 23 Nov 2015 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्टेट हॉकी चैंपियनशिप का खिताब सोमवार को लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल ने अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में एनईआर रेलवे को दो-एक से शिकस्त मिली। अतिथियों ने विजेता और रनर अप टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन


समाजसेवी अमरजीत सिंह अहलूवालिया की स्मृति में इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रथम स्टेट हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। सोमवार को फाइनल मैच शुरू होने से पहले अमरजीत सिंह अहलूवालिया की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई।

मुख्य अतिथि हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन सैय्यद अली, विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी रिजवान अहमद ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने सुरेंद्र जीत सिंह प्रिंसी के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का शुभारंभ किया। इसके बाद नॉर्दर्न ईस्टर्न रेलवे लखनऊ (एनईआर) व लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल के बीच खिताबी जंग शुरू हुई।
विज्ञापन


हॉस्टल ने फर्स्ट हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ी धर्मेश ने एक गोल कर बढ़त हासिल कर ली।
सेकेंड हॉफ में भी हॉस्टल के खिलाड़ी आतिफ ने एक गोल कर दिया।

टीम दो शून्य के अंक से आगे रही लेकिन कुछ ही देर बाद एनईआर के इश्तियाक ने एक गोल कर टीम में जोश भरा। अंतिम समय तक दोनों टीमों ने खेल को रोमांचित बनो रखा। लेकिन फिर कोई भी गोल न कर सका।

लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल ने दो-एक से मैच जीतकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। ओलंपियन सैय्यद अली, पूर्व डीजीपी रिजवान अहमद, इंडियन स्टार मुकुुल शाह ने विजेता टीम को ट्राफी से पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर आयोजनकर्ताओं व जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सैय्यद लईक आलम, महफूज रियाज, हकीक अहमद, सरदार सरजीत सिंह, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, उवैद उल्ला खां, बाबा हॉकी एकेडमी के अकरम आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें