फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल सीमा पर 30 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा पकड़े गए स्मैक तस्कर। - फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा पकड़े गए स्मैक तस्कर।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 30 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की टीम सीमा क्षेत्र में सुबह संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ले रही थी। इसी दौरान बलईगांव के पास भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 663/01 के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से 14 ग्राम और दूसरे के पास से 16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें