फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: याद किए गए प्रभु ईसा मसीह

Sat, 19 Apr 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ईसाई धर्मावलंबियों की ओर से शुक्रवार को परंपरागत तरीके से गुड फ्राइडे मनाया गया। इस मौके पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभु ईसा मसीह को याद कर उनके योगदानों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


गुड फ्राइडे के बारे में बताया जाता है कि आज ही के दिन प्रभु ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था। यही कारण है कि इसे शोक दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसके दो दिन बाद ईस्टर भी मनाया जाता है। ईस्टर के बारे में बताया जाता है कि मौत के दो दिन बाद ईसा मसीह जीवित हुए और उन्होंने अपने शिष्यों को संबोधित किया।

गुड फ्राइडे को लेकर सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोगों में सक्रियता रही। निर्धारित समय पर सभी गिरजाघर पहुंचे और प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस मौके पर सीएनआई चर्च, बड़ीहाट स्थित चर्चा, मिशन कंपाउंड स्थित चर्च, सेंट नार्बर्ट स्कूल चर्च श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। इसी के साथ ईस्टर की भी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें