फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गोवंश की हत्या करने जा रहे चाचा-भतीजे गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। गोवंश को काटने के लिए झाड़ियोंं में ले जा रहे श्रावस्ती निवासी चाचा व भतीजे को कोतवाली नानपारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से गोवंश को सकुशल बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



कोतवाल नानपारा रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि कुर्मीनपुरवा बाईपास के पास दो लोग गोवंश को काटने के लिए झाड़ियोंं में ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के साथ छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान श्रावस्ती जिले के गिरंट थाना क्षेत्र के बेगमपुर निवासी चाचा-भतीजे समीर व रहमत उल्लाह के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से मिले गोवंश को बचा लिया गया है। दोनों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें