फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाईवे पर गन्ना लदी ट्रॉली पलटने से लगा लंबा जाम

Sun, 18 Jan 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार रात घाघराघाट के पास लगा जाम।    - स्रोत : स्थानीय लोग
विज्ञापन
जरवलरोड। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घाघराघाट चौकी के पास गन्ना लदी एक ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गन्ना लेकर जरवलरोड चीनी मिल जा रही ट्रॉली शुक्रवार रात करीब नौ बजे घने कोहरे की वजह से संतुलन खो बैठी और सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन



ट्रॉली पलटते ही हाईवे पर गन्ना बिखर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन मंगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद ट्रॉली को सड़क से हटवाया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रॉली हटाने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य किया गया। जाम के कारण लोगों को करीब तीन घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें