बहराइच मेडिकल कॉलेज में परचाकाउंटर पर लगी भीड़। -संवाद
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ये रहे कि ओपीडी में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। पंजीकरण काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
मेडिकल कॉलेज में दोपहर एक बजे तक करीब 1995 परचे बन चुके थे। सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन कक्ष में देखने को मिली। यहां सैकड़ों मरीजों का परीक्षण हुआ। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और वायरल फीवर की समस्या से ग्रसित मिले।
चिल्ड्रन वार्ड में भी हालात अलग नहीं रहे। यहां 300 से अधिक बच्चों का परीक्षण चिकित्सकों ने किया। डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है।
इंतजार में जूझे मरीज
मरीजों को परचा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक लंबा इंतजार करना पड़ा। कई मरीज लाइन में खड़े-खड़े परेशान दिखे। कैसरगंज से आए राम उदित और पयागपुर के मंगल प्रसाद ने कहा कि पूरे दिन अस्पताल में खड़े रहने के बावजूद समय पर डॉक्टर को दिखाना मुश्किल हो रहा है।