फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: करंट की चपेट में आया व्यक्ति, मौत

Tue, 26 Aug 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। ग्राम सुपनी निवासी गोपाली (55) रविवार की देर शाम पंखा चलाने लगे। तभी बोर्ड में अचानक करंट उतर आया और वे उसकी चपेट में आ गए। बताया जाता है कि घटना से पहले गोपाली ने स्नान किया था और नंगे पैर ही पंखा चलाने चले गए थे। जैसे ही उन्होंने स्विच ऑन किया, करंट लगने से झुलसकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें