बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय बालक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
प्रतियोगिता के जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में प्रथम विशाल, द्वितीय अनुराग, तृतीय सोनू व बालिका वर्ग में प्रथम रजनी, द्वितीय सोनाली, तृतीय लक्ष्मी रही। लंबी कूद बालक वर्ग में प्रथम गुलशन, द्वितीय संजय कुमार, तृतीय स्थान पर विशाल रहे। बालिका वर्ग में प्रथम आस्था, द्वितीय श्वेता व तृतीय प्राची रही। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में प्रथम विशाल, द्वितीय अमरदीप, तृतीय गंगेश और बालिका वर्ग में प्रथम सोनाली, द्वितीय आस्था, तृतीय स्थान पर प्राची रही। पिट्ठू दौड़ में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।