फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डुप्लीकेट, मृत मतदाताओं की सूची जारी

Thu, 11 Dec 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर। निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय फखरपुर एक की भाग संख्या 27, 28 व 29 के बीएलओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) को एसआईआर कार्य की जानकारी दी।
विज्ञापन


भाग संख्या 28 के बीएलओ अरुण कुमार अवस्थी ने शत प्रतिशत एसआईआर कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी। उन्होंने डुप्लीकेट, मृत, शिफ्टेड तथा अनुपस्थित मतदाताओं के बारे में बताया और उनसे संबंधित सूची भी उपलब्ध कराई। बीएलओ इरशाद अहमद ने वितरित, एकत्रित और डिजिटलाइज्ड गणना प्रपत्रों पर चर्चा की।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, सुपरवाइजर सौरभ वर्मा, प्रधान हासिर खान, बीएलए विनीता, राजेश वर्मा, मयंक, इकबाल अहमद, शिवकुमार, सेक्टर संयोजक भाजपा सतीश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष संजय शुक्ला, सौरभ अवस्थी, वार्ड पंच आसिफ खां व नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें