फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दसवीं की परीक्षा में शामिल हुआ आजीवन कारावास का बंदी

Tue, 25 Feb 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला कारागार में हत्या और दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सजायाफ्ता कैदी को दसवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पुलिस अभिरक्षा में गोरखपुर रवाना किया गया। जहां सोमवार को बंदी परीक्षा में शामिल हुआ। जबकि एक अंडर ट्रायल बंदी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के भट्टपुरवा गांव निवासी ननके उर्फ गड्डे जिला कारागार में बंद है। किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले में वर्ष 2021 में कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिला प्रशासन के मुताबिक बंदी ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की इच्छा जताई थी। जिसपर उसका दाखिला कराते हुए जेल में शिक्षकों के माध्यम से पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध कराते हुए तैयारी कराई गई। सोमवार को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए रविवार को जिले से गोरखपुर रवाना किया गया। कैदी ने अपनी तैयारी जेल के लाइब्रेरी में उपलब्ध किताबों से की है।
डिप्टी जेलर अजय कुमार झा ने बताया कि सरकार की तरफ से जिला कारागार में बंद बंदियों को पढ़ने-लिखने की पूरी आजादी दी जाती है। उन्हें पढ़ाने के लिए दो शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है। जो इच्छुक बंदियों को रोज दो घंटे पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें