बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के तीन अभियुक्तों को अपर सत्र विशेष न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत मेें लेकर जेल भेज दिया गया है।
डीजीसी क्रिमनल मुन्नूलाल मिश्र ने बताया कि थाना रिसिया के ग्राम चोरकटवा सिटकहना निवासी रामू, करतार सिंह और प्रताप सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं मेें थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। तीनों अभियुक्त जमानत पर थे।
उन्होंने बताया कि अपर सत्र विशेष न्यायाधीश जितेंद्र कुमार द्विवेदी के न्यायालय ने साक्ष्यों व गवाहों के बयान के बाद तीनों अभियुक्तों को दोषसिद्ध करार दिया। तीनों अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। डीजीसी क्रिमिनल मुन्नूलाल मिश्र ने बताया कि तीनों अभियुक्तों हिरासत मेें लेकर जेल भेज दिया गया है।