मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में तेंंदुओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की शाम कतर्नियाघाट वन रेंज के बिलरायां बीट में तेंदुए का शव पड़ा मिला।
गश्ती टीम ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को दबाने के लिए तेंदुए के शव को रेंज कार्यालय पहुंचाया। वहां एनसीटीए गाइडलाइन के अनुसार तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया गया और बिसरा रिपोर्ट सुरक्षित कर शव को जला दिया गया। वहीं, डीएफओ बी. शिवशंकर ने सीयूजी नंबर भी उठाना बंंद कर दिया।
पांच से छह साल थी उम्र
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रतिपालक संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुआ नर मिला है। वहीं उसकी उम्र लगभग पांच से छह साल है और वजन लगभग 70 किलोग्राम था। मौत आपसी संघर्ष में होने की संभावना है। विस्तृत जांच के लिए बिसरा बरेली भेजा गया है।