फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Mon, 24 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के भैंंसाही गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद तेंदुआ।
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सुजौली वन रेंज के थारु बाहुल गांव भैसाही में रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे एक तेंदुआ कैद हो गया। शुक्रवार शाम तेंदुए ने गांव निवासी विक्की (05) पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल था और वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था।
विज्ञापन


तेंदुए की दहाड़ सुन पिंजरे के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर रेंजर सुजौली रोहित कुमार यादव वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। रेंजर रोहित कुमार ने बताया कि तेंदुए को पिंजरा सहित रेंज कार्यालय ले जाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें