फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पिपरिया में तेंदुए की दहशत, तीन पिंजरे लग

Fri, 08 May 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 पिपरिया में लगाया गया पिंजरा। -संवाद
विज्ञापन
शिवपुर। ग्राम पिपरिया में कई दिनों से तेंदुए की चहल-कदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के आसपास तेंदुए के लगातार दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम इलाके में निगरानी कर रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के आसपास तीन पिंजरे लगा दिए गए।
विज्ञापन



गांव निवासी मुकुंद राम मिश्र, लौटन और रमेश का कहना है कि पखवाड़े भर से तेंदुआ इलाके में चहल-कदमी कर रहा है, लेकिन तीन दिन से लगातार गांव के आसपास दिख रहा है। ऐसे में शाम होते ही लोग घर से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी।


रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों से तेंदुए के दिखने की सूचना मिली थी। इसके बाद से विभाग की टीम लगातार पिपरिया गांव में निगरानी कर रही है। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। तीन पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें