फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रुपईडीहा डिपो के बेड़े में शामिल हुईं 17 नई बसें

Fri, 08 May 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा स्थित रोडवेज बस अड्डा। -संवाद
विज्ञापन
रुपईडीहा। परिवहन निगम प्रदेश मुख्यालय ने रुपईडीहा डिपो के बेड़े में 17 नई बसें शामिल की हैं। पहले डिपो से 66 बसों का संचालन हो रहा था, अब इनकी संख्या 83 हो गई है। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की यात्रा अधिक सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन



रुपईडीहा डिपो से हरिद्वार, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और शिमला सहित कई मार्गों पर बसों का संचालन किया जाता है। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण रोडवेज बस अड्डे पर प्रतिदिन यात्रियों की भारी भीड़ रहती है, लेकिन पर्याप्त बसें न होने से मजबूरी में निजी डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने निगम मुख्यालय से अतिरिक्त बसों की मांग की थी।

मुख्यालय से 17 नई बसें मिलने के बाद प्रशासन ने नए रूट निर्धारित कर संचालन शुरू कर दिया है। एआरएम रामप्रकाश ने बताया कि अब डिपो के बेड़े में कुल 83 बसें हो गई हैं।
विज्ञापन



-
इन नए रूट पर अब संचालित होंगी बसें
एआरएम ने बताया कि नए रूट के तहत आगरा के लिए प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे बस संचालित की जाएगी। यह बस रुपईडीहा से चलकर लखनऊ, कानपुर, बिल्हौर, कन्नौज और मैनपुरी होते हुए आगरा पहुंचेगी। इसके अलावा वृंदावन के लिए शाम चार बजे बस सेवा शुरू की गई है। यह बस लखनऊ, झकरकटी, बिल्हौर, कानपुर और आगरा होते हुए वृंदावन जाएगी। एआरएम ने बताया कि आने वाले दिनों में वाराणसी और गाजीपुर के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी। रूपईडीहा-नवाबगंज होते हुए उतरौला तक नई बस सेवा शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।


-
तीन मार्गों पर चल रहीं सात एसी बसें
एआरएम ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सात एसी बसें लखनऊ, अयोध्या और दिल्ली मार्ग पर संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा चार जनरथ बसें तथा सीमावर्ती क्षेत्र के बलईगांव और गंगापुर बाजार से लखनऊ के लिए चार बसों का संचालन किया जा रहा है। एआरएम ने कहा कि जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां अतिरिक्त बसें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें