फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौबना के जंगल में मिला तेंदुए का सड़ा शव

Thu, 18 Feb 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। ककरहा रेंज के नौबना बीट में घने जंगल के बीच एक तेंदुए का सड़ा शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचे डीएफओ ने मुआयना करने के बाद अवशेष को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया है।
विज्ञापन


तीन डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। वनाधिकारी तेंदुए के स्वाभाविक मौत की आशंका जता रहे हैं।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज में गुरुवार दोपहर वनकर्मी गश्त कर रहे थे। नौबना बीट में घने जंगल के बीच पहुंचने पर वनकर्मियों को दुर्गंध का एहसास हुआ।

आग बढ़ने पर झाड़ियों के बीच तेंदुए का सड़ा हुआ शव मिला। तत्काल प्रभागीय वनाधिकारी आशीष तिवारी को सूचना दी गई। डीएफओ, वन क्षेत्राधिकारी विकास अस्थाना के साथ शाम को मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मुआयना करने के बाद तेंदुए के बरामद अवशेष को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया गया है।

डीएफओ ने बताया कि तेंदुए की मौत कम से कम आठ से 10 दिन पहले हुई है, जिसके कारण उसमें कीड़े लग गए थे।

उन्होंने कहा कि मौके पर खाल, नाखून, हड्डियां सुरक्षित मिली हैं, इससे जाहिर है कि तेंदुए की स्वाभाविक मौत हुई है।क्योंकि अगर शिकारियों ने उसे मारा होता तो वो सारे अवशेष ले जाते।
विज्ञापन


फिर भी तीन डॉक्टरों के पैनल से बरामद अवशेष का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद सही तरीके से तेंदुए की मौत की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें