फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेरुआ नदी के पार जंगल में छोड़ा गया तेंदुआ

विज्ञापन
कतर्नियाघाट जंगल में छोड़ा जा रहा तेंदुआ। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। मुर्तिहा रेंज के गोलहना गांव में पिंजड़े में कैद हुए तेंदुए को वनकर्मियों ने कतर्नियाघाट के गेरुआ नदी के उस पार जंगल में छोड़ दिया है। अपर मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर तेंदुए को स्वस्थ होने पर जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत गोलहना गांव में लगाए गए पिंजड़े में तेंदुआ दो दिन पूर्व कैद हो गया था। डीएफओ यशवंत सिंह के निर्देश पर तेंदुए को कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय लाया गया। यहां पर लखनऊ से पहुंचे अपर मुख्य वन संरक्षक कमलेश कुमार ने तेंदुए का अध्ययन किया, जिसमें तेंदुआ नरभक्षी नहीं निकला। इस पर वन क्षेत्राधिकारी एके त्यागी और धर्मापुर के वन क्षेत्राधिकारी एपी सिंह की अगुवाई में वनकर्मियों ने तेंदुए को गेरुआ नदी के उस पार घने जंगलों में छोड़ दिया है। डीएफओ यशवंत सिंह ने बताया कि तेंदुए को गेरुआ नदी के पार बीट संख्या दो में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें