फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए ने दो मवेशियों का किया शिकार, दहशत

Sun, 01 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। नानपारा रेंज के ककरी गांव में शुक्रवार देर रात तेंदुए ने दो मवेशियों का शिकार कर लिया। शनिवार सुबह उनके अवशेष मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पगचिह्नों के आधार पर तेंदुए के हमले की पुष्टि की। उसे पकड़ने के लिए गांव के पास पिंजरा लगाया गया है। साथ ही ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन


तेंदुए ने गांव के पास स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे में दोनों मवेशियों का शिकार किया। भट्ठा प्रबंधक रुद्र प्रताप ने बताया कि कई दिनों से परिसर के आसपास तेंदुए की आवाजाही हो रही थी। कुछ दिन पहले भी उसने मवेशियों का शिकार किया था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी।

नानपारा रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि करीब एक माह पहले भी ग्रामीणों ने तेंदुए की मौजूदगी की सूचना दी थी। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। तेंदुए की लोकेशन पता करने के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है। अन्य स्थानों पर भी पिंजरे लगाए जा रहे हैं। वन कर्मियों ने ग्रामीणों से रात में अकेले घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें