फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आनंदनगर में तेंदुए ने पालतू कुत्ते का किया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के बड़खड़िया ग्राम पंचायत के आनंदनगर गांव में तेंदुए की दहशत फिर बढ़ गई है। सोमवार रात तेंदुए ने एक ग्रामीण के पालतू कुत्ते का शिकार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ लगातार गांव के आसपास मंडरा रहा है। इससे लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने वन विभाग से घटनास्थल पर रोशनी की व्यवस्था कराने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि आठ सितंबर को इसी गांव में तेंदुए के हमले में राजवीर की मौत हो गई थी। इसके बाद फिर तेंदुए की गतिविधि सामने आने से लोगों में नाराजगी के साथ दहशत है। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। गश्त बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें