फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फेंसिंग पर कपड़े फैला रही महिला पर झपटा तेंदुआ, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट के बिहारी पुरवा चहलवा गांव में बुधवार दोपहर गन्ने के खेत में दुबके तेंदुए ने फेंसिंग की रेलिंग पर कपड़े फैला रही महिला पर झपट्टा मारने का प्रयास किया। गनीमत रही कि खेत के चारों ओर लगी कंटीली फेंसिंग तेंदुए और महिला के बीच सुरक्षा कवच बन गई। तेंदुआ फेंसिंग पार नहीं कर सका और महिला की जान बच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार बिहारी पुरवा चहलवा निवासी संगीता अपने पुत्र शिवम के साथ घर के पास खेत के किनारे फेंसिंग की रेलिंग पर सुखाने के लिए कपड़े फैलाने गई थी। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर झपटने का प्रयास किया। तेंदुए को सामने देख महिला घबरा गई और शोर मचाने लगीं। फेंसिंग के कारण तेंदुआ महिला के करीब नहीं पहुंच सका।

ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ के नेतृत्व में वाचर संजय और अमरजीत मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानी बरतते हुए पटाखे जलाकर तेंदुए को खेत से बाहर निकालने का प्रयास किया। कुछ देर बाद तेंदुआ घने जंगल की ओर चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही मौके पर पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से गन्ने के खेतों के आसपास सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें