फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने गाय और बकरी को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर के सोमईगौढ़ी और निशानगाड़ा रेंज के राजाराम टांड़ा गांव में तेंदुआ जंगल से निकलकर आबादी में पहुंच गया। तेंदुए ने गाय और बकरी को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी है। मगर कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में तेंदुए के हमले बढ़ गए हैं। मोतीपुर रेंज के सोमईगौढ़ी गांव में जंगल से निकलकर तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने गांव निवासी राजेंद्र के अहाते में बंधी गाय पर हमला कर उसे निवाला बना लिया। बुधवार सुबह गाय का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी मगर कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
उधर निशानगाड़ा रेंज की ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा राजारामटांड़ा गांव में मंगलवार रात तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने गांव निवासी धनीराम के आंगन में बंधी बकरियों पर हमला कर दिया। आहट सुनकर घर के लोग जाग गए। तेंदुए को बकरियों को निवाला बनाता देख परिवार के लोग इकट्ठा हो गए और शोर मचाने लगे। इस पर तेंदुआ बकरियों को छोड़कर जंगल में चला गया। मगर तब तक एक बकरी की हमले में मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कारीकोट वन चौकी पर दी, मगर कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें