फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए ने बछिया को बनाया निवाला, दहशत

Tue, 17 Oct 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। लगातार हमलावर हो रही मादा तेंदुए को पकड़ने के लिए वन टीम क्षेत्र में खाक छान रही है, लेकिन अब तक वह उसे पकड़ नहीं सकी है। तेंदुआ लगातार हमले कर रही है। सोमवार रात तेंदुए ने घर के सामने बंधी एक बछिया को निवाला बनाया। सुबह बछिया का क्षत विक्षत शव देख ग्रामीण दहशत में आ गए।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र में बीते 15 दिनों से तेंदुए का आतंक है। तेंदुआ अब तक एक बालक व एक किशोरी को मौत के घाट उतार चुकी है। वहीं रविवार को खेतों में काम कर रही दो सगी बहनों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। जिसके बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत व्याप्त है। कई किसान खेतों की ओर भी जाने से कतरा रहे हैं। उनकी खेती किसानी प्रभावित हो रही है।
दहशत के बीच सोमवार की रात तेंदुआ फिर हमलावर हुई और गैल ढकिया गांव निवासी माता प्रसाद के दरवाजे पर बंधी बछिया को निवाला बनाया। सुबह बछिया का क्षत विक्षत शव देख ग्रामीणों की दहशत दोगुनी हो गई। बछिया के शव के पास ही किसी तेंदुए के पद चिन्ह भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

बछिया पर हमले के बाद से ग्रामीण वन टीम पर भी लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन टीम ने मौके पर जांच की और पद चिन्हों को भी देखा।


लगातार ठिकाना बदल रही तेंदुआ
दो शावकों के साथ खैरीघाट थाना क्षेत्र में घूम रही तेंदुआ लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। बीते दिनों तेंदुए ने चौकसाहार ग्राम पंचायत के झुंडी निवासी रामबेटी (13) को मौत के घाट उतारा था। इसके बाद उपरिहनपुरवा के रोहित (11) पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। रविवार को तेंदुए ने डल्लापुरवा के मजरा तेलियनपुरवा में खेतों में काम कर रही ममता (17) व अनीसा (14) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।


तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। टैपिंग कैमरे, जाल, जयमाला व चंपाकली आदि की मदद ली जा रही है। जल्द तेंदुए को पकड़ जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


- संजय शर्मा, डीएफओ बहराइच वन प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें