फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मुखिया फार्म गांव में तेंदुए ने बकरी का किया शिकार

विज्ञापन
चहलवा गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। 
विज्ञापन
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज के मुखिया फार्म गांव में मंगलवार रात तेंदुए ने एक बकरी को मार डाला। बकरी गांव निवासी विश्राम की बताई जा रही है। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार रात में तेंदुआ गांव में दबे पांव आ धमका, उसने विश्राम के अहाते में घुसकर बकरी को अपना शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दारोगा मुनि राज प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की। वन क्षेत्राधिकारी निशानगाड़ा शिवकुमार ने बताया कि ग्रामीणों को अलर्ट करते हुए गांव के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

पांच दिन से पिंजरे में नहीं फंसा तेंदुआ
बिछिया। कतर्नियाघाट वन प्रभाग के चहलवा गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पांच दिन से पिंजरा लगा है, लेकिन अब तक तेंदुआ उसमें नहीं फंसा है। कतर्नियाघाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें