फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा। मोहम्मदपुर गांव में बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक छह वर्षीय बच्ची गौरी की मौत हो गई। वह सड़क किनारे खेल रही थी। इस दौरान भठ्ठे से ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे अपनी बाइक से सीएचसी रिसिया पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें