फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: त्रिलोकीगौढ़ी गांव में रातभर चहलकदमी करता रहा तेंदुआ

विज्ञापन
सुजौली रेंज के त्रिलोकीगौड़ी गांव में मिले तेंदुए के पगचिन्ह। - फोटो : सुजौली रेंज के त्रिलोकीगौड़ी गांव में मिले तेंदुए के पगचिन्ह।
विज्ञापन
बिछिया। सुजौली रेंज क्षेत्र के त्रिलोकीगौढ़ी गांव में बुधवार रात तेंदुआ गांव में घुस आया और पूरी रात चहलकदमी करता रहा। दहशत में ग्रामीण घरों में कैद होकर पूरी रात जागते रहे। सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


गांव निवासी राजेंद्र यादव, रामचंद्र, अमित, रामसरन और प्रमोद यादव सहित कई लोगों ने बताया कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव के बाहर घूमता देखा गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार वन विभाग को इसकी जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अब तक न तो कोई वनकर्मी गांव में आया है और न ही तेंदुए से सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम किए गए। जबकि उसके पद चिह्नों के चित्र भी वनाधिकारियों को भेजे गए हैं।
लोगों का कहना है कि तेंदुआ रोज रात में शिकार की तलाश में आता है और कभी भी किसी इंसान या मवेशी पर हमला कर सकता है। महिलाओं और बच्चों के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल गांव में पिंजरा लगाने, ड्रोन से निगरानी करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें