फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बकरी के लालच में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Sun, 15 Nov 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
निशानगाड़ा रेंज के कारीकोट गांव में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। मां की गोद से छह वर्षीय रागिनी को छीनकर जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार एक सप्ताह बाद शनिवार शाम वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। बकरी के शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे में पहुंचा। उसे निशानगाड़ा रेंज कार्यालय ले जाया गया है। रविवार सुबह पशु चिकित्सकों का पैनल उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेगा। इसके बाद उसे उसके प्रवास स्थल पर छोड़ने के संबंध में अधिकारी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


निशानगाड़ा रेंज की कारीकोट ग्राम पंचायत के भट्टा बरगदपुरवा गांव में बीते सप्ताह तेंदुए ने मां किरन की गोद से छह वर्षीय रागिनी को झपटकर हमला कर दिया था। इस हमले में बच्ची की मौत हो गई थी। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाया था।

वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही थी, लेकिन वह हर बार चकमा देकर निकल जाता था। शनिवार शाम करीब छह बजे बकरी का शिकार करने के लालच में वह पिंजरे में फंस गया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे समेत रेंज कार्यालय ले गई।
विज्ञापन


रेंजर ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए के नर या मादा होने और उम्र की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पशु चिकित्सकों की जांच के बाद इसकी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें