फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल के जंगल में मृत पाया गया तेंदुआ

Mon, 03 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल में जिला बांके के राप्ती सोनारी वार्ड नंबर 6 फत्तेपुर के जंगल में एक तेंदुआ मरा पाया गया। वार्ड अध्यक्ष लवराज खरेल ने बताया कि गुलारी सामुदायिक वन उपयोगकर्ता समूह के ब्लॉक नंबर 3 के संरक्षित वन क्षेत्र में तेंदुआ मृत पाया गया।.वार्ड अध्यक्ष खरेल ने बताया कि उस स्थान पर जांच के लिए कुछ सामान मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसियों को इस मामले की जांच करनी चाहिए। खरेल ने बताया कि सामुदायिक वन प्रभाग बांके वन कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। पिछले साल इसी इलाके में बाघों ने लगातार लोगों पर हमला किया था। यहां के लोगों ने आशंका जताई है कि शिकारियों ने तेंदुए को मार डाला है। इसको लेकर भारतीय क्षेत्र में भी वन विभाग सक्रिय हो गया है। कतर्निया घाट जंगल व बहराइच वन विभाग का जंगल यहां से पास में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें