फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 121 केंद्रों पर होगा मतदान

Mon, 03 Apr 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला प्रशासन की ओर से निकाय चुनाव को पारदर्शिता के साथ कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। प्रशासन ने इसके लिए जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में 121 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन्ही मतदान केंद्रों पर बनाए गए बूथों पर नगर निकाय के तीन लाख 56 हजार से अधिक मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी चुनकर शहर की सरकार बनाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथियों का अभी एलान नहीं किया है। कयास लगाए जा रहें हैं कि आयोग द्वारा अप्रैल में चुनाव की तिथियों का एलान कर अधिसूचना जारी की जाएगी। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व जिला प्रशासन ने चुनाव को पारदर्शिता के साथ कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

चुनाव में सीटों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी करने के बाद मतदाता सूची की भी अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अब मतदान केंद्रों व बूथों की भी घोषणा कर दी गई है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के दौरान छह हजार 38 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में 121 मतदान केंद्र बनाए गए है। इन मतदान केंद्रों पर 358 मतदेय स्थल बनाए गए है। इन्हीं मतदेय स्थलों पर दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के तीन लाख 56 हजार 707 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को शहर की सरकार चलाने के लिए चुनेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें