फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छत से घर में घुसा तेंदुआ, उठा ले गया बकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र से सटे गांवों में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। निशानगाड़ा रेंज के सुबंशपुरवा मटेही गांव में सोमवार शाम एक तेंदुआ छत के रास्ते घर में घुस आया और बकरे को जबड़े में दबोचकर उठा ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार देर शाम गजमित्र जयनारायण के घर की छत पर अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते वह एक छत से दूसरी छत पर छलांग लगाते हुए आंगन में पहुंच गया और वहां बंधे बकरे को दबोच ले गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन रक्षक अब्दुल सलाम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तेंदुए के हमले की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लोगों को रात में अकेले बाहर न निकलने, पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की सलाह दी। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही तेंदुए की दस्तक

कतर्नियाघाट वन क्षेत्र से लगे गांवों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। कभी खेतों में तो कभी आबादी के बीच तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग लगातार निगरानी का दावा कर रहा है, लेकिन तेंदुए की आवाजाही थम नहीं रही है। ग्रामीणों ने प्रभावित गांवों में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें