भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के बरदिया जिले के राजापुर में घर के आंगन में खेल रही बालिका को तेंदुआ जबड़े में दबोच कर खींच ले गया। उसका शव घर से 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नेपाल के बरदिया जिले में भी तेंदुए का हमला शुरू हो गया है। जिले का राजापुर गांव जंगल से सटा है। इसी गांव से कुछ दूरी पर खाता कारीडोर का रास्ता है। इस रास्ते से कतर्नियाघाट सेंक्चुरी और नेपाल के रॉयल बरदिया नेशनल पार्क से दुर्लभ और हिंसक वन्यजीव जंगल में आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
राजापुर नगरपालिका-10 के मजहारा निवासी कमला सिंह ठकुरी (12) प्रतिदिन की तरह मंगलवार शाम को घर के आंगन में खेल रही थी, परिवार के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। उसी दौरान दबे पांव पहुंचे तेंदुए ने कमला को जबड़े में दबोच लिया और गांव से बाहर जंगल के निकट झाड़ियों में घसीट ले गया। चीख सुनकर परिजन दौड़े लेकिन तब तक तेंदुआ बालिका को ले जा चुका था। लोगों ने खोजबीन शुरू की तो घर से 300 मीटर की दूरी पर कमला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। इस पर परिजन विलख उठे।
घटना की सूचना पाकर नेपाल पुलिस और वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बरदिया जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक रेशम बोहरा के अनुसार, मंगलवार शाम तेंदुआ बालिका को खींच ले गया। परिजनों ने तलाश की तो घर से करीब 300 मीटर दूर पश्चिम-दक्षिण दिशा में उसका शव मिला। उन्होने कहा कि लोगों को सजग करते हुए इलाके में गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
राजापुर इलाके में तेंदुए के हमले में मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 8 अक्तूबर को राजापुर नगरपालिका-3 के तिघरा निवासी 42 वर्षीय मंगल थारू की भी तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी।