फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महेटी गांव में किसान के घर में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

विज्ञापन
निशानगाड़ा रेंज के मटेही गांव में पहुंचा तेंदुआ। - फोटो : रमुआपुर गांव में एलटी लाइन पर हाईटेंशन तार गिरने से जलता केबल।
विज्ञापन
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत मटेही गांव में मंगलवार रात जंगल से निकलकर एक तेंदुआ आबादी में आ गया। खेतों से होता हुआ तेंदुआ सीधे किसान मलकीत सिंह चीमा के घर में घुस गया। जैसे ही तेंदुआ घर के अंदर दाखिल हुआ, घर के पालतू कुत्ते भौंकने लगे। अचानक कुत्तों की आवाज सुनकर परिवार के लोग सहम गए और शोर मचाने लगे। हल्ला सुनते ही तेंदुआ घर के पीछे की ओर भागकर खेतों में निकल गया।
विज्ञापन

यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किसान मलकीत सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। तेंदुए की आमद की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग रात को घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। वन विभाग की टीम मौके पर तेंदुए की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें