फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए ने घर में बंधे बछड़े को बनाया निवाला

Tue, 29 Jul 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज के महबूबनगर गांव में रविवार रात तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुए ने गांव निवासी बब्बू के घर में बंधे बछड़े को अपना शिकार बना लिया। बछड़े का शोर सुन दौड़े ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को खदेड़ा। इसके बाद तेंदुआ घंटों दहाड़ता रहा। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों से गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। इससे पूरा गांव डरा हुआ है। तेंंदुआ कुछ दिन पूर्व श्रमिक शक्ति की जान ले चुका है। यही नहीं, कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है, लेकिन रविवार की रात घर में घुसकर बछड़े का शिकार करने व खदेड़ने के बाद घंटों गांव के पास जंगल में बैठकर दहाड़ने से दहशत कई गुना बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।



कुछ दिन पहले एक तेंदुए को पकड़कर गेरुआ नदी के पार छोड़ा गया था। गांव जंगल किनारे बसा होने के कारण तेंदुए आए दिन कुत्ते व अन्य छोटे जानवरों का शिकार करते हैं। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों को सुरक्षा के मद्देनजर गोला-पटाखे भी बांटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीपी कनौजिया, रेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें