फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: निशानगाड़ा के जंगल में छोड़ा गया तेंदुए का शावक

Thu, 16 Oct 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/बिछिया। निशानगाड़ा रेंज के नवीनपुरवा मटेही गांव से रेस्क्यू किए गए तेंदुए के शावक को बुधवार भोर में वन विभाग ने जंगल में वापस छोड़ दिया। विभाग का मानना है कि शावक की उम्र मात्र पांच से छह माह की है, ऐसे में उसे मां से अलग रखना उचित नहीं है।
विज्ञापन



गांव निवासी जगतराम थारु के घर से वन विभाग ने शावक को ट्रैंकुलाइज कर मंगलवार देर शाम को सुरक्षित रेस्क्यू किया था। इसके बाद विभाग ने आसपास के जंगल क्षेत्र में मादा तेंदुए की मौजूदगी के प्रमाणों की तलाश शुरू की।



डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान शावक की मां की उपस्थिति के कई निशान (पगचिह्न और मूत्रचिह्न) मिले। ऐसे में शावक को लगभग एक किलोमीटर के दायरे में स्थित नवीनपुरवा-मटेही जंगल क्षेत्र के समीप छोड़ा गया है, ताकि वह अपनी मां से मिल सके। उन्होंने बताया कि शावक पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क किया गया है और किसी भी स्थिति में शावक के पास न जाने की सलाह दी गई है। सुरक्षा के लिए तीन गश्ती टीमों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है, शावक की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

एचआरटीसी बसों की फटे सीटें और उनके कवर। संवाद

एचआरटीसी बसों की फटे सीटें और उनके कवर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें