फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: घास काटने गई किशोरी पर तेंदुए का हमला, पांच मिनट तक मौत से लड़ती रही रुचि; ग्रामीण दौड़े तब बची जान

Fri, 22 May 2026 06:54 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में घास काटने गई किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। रुचि पांच मिनट तक मौत से लड़ती रही। चीख सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई। हमले से पीठ और पैर में गंभीर जख्म आए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल रुचि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में तेंदुओं की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में घास काटने गई एक किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किशोरी करीब पांच मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करती रही। उसकी चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े, तब जाकर उसकी जान बच सकी। घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


नानपारा क्षेत्र के कोड़री बितनिया गांव निवासी रुचि देवी (15) सुबह घर से करीब आधा किमी दूर गन्ने के खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। जब वह खेत के किनारे घास काट रही थी, तभी गन्ने के खेत में छिपे वन्यजीव ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले से घबराई किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हाथ में मौजूद डंडे से जानवर का सामना करने लगी।

तेंदुआ किशोरी को छोड़कर गन्ने के खेत की ओर भाग गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेंदुए ने किशोरी को जमीन पर गिराकर दबोचने की कोशिश की, लेकिन रुचि लगातार उससे भिड़ी रही। आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर लाठी-डंडे लेकर दौड़े। ग्रामीणों ने दूर से ही हांका लगाना शुरू किया। इससे तेंदुआ किशोरी को छोड़कर गन्ने के खेत की ओर भाग गया।

हमले में किशोरी की पीठ और पैर में गंभीर जख्म आए हैं। घटना के बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है

नानपारा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पियूष गुप्ता ने बताया कि इलाके में तेंदुए का मूवमेंट है। गांव के निकट पिंजरा लगा हुआ है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हमले के निशानों और पंजों के चिन्हों के आधार पर जांच कर रही है। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें