फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत में काम कर रहे किसानों पर तेंदुए का हमला, एक गंभीर

Sun, 19 Oct 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट में तिरमुहानी नाले के किनारे तेंदुए के हमले में घायल किसान।    -संवाद
विज्ञापन
मिहींपुरवा। धर्मापुर रेंज अंतर्गत हरखापुर गांव के दो किसानों पर शनिवार शाम तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि, समूह में मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ किसान को छोड़ जंगल की ओर चला गया, लेकिन पंजा लगने से एक किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन





हरखापुर गांव के किसान अर्जुन (45) और मंते खां (40) अन्य किसानों के साथ तिरमुहानी नाले के किनारे स्थित अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान नरकुल की झाड़ियों में छिपा तेंदुआ अचानक सामने आया और हमला कर दिया। तेंदुए के पंजे से अर्जुन की गर्दन गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जबकि चेहरे पर भी जख्म हुए हैं। मंते खां सुरक्षित भाग निकले।


चीख सुनकर कुछ दूरी पर काम कर रहे ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाया और मौके पर दौड़े। ग्रामीणों की भीड़ देखकर तेंदुआ भाग गया। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


रेंजर धर्मापुर दीपक मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्नों से तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जख्मी अर्जुन को अहेतुक सहायता के रूप में 5000 रुपये नकद दिए हैं। साथ ही उन्हें सीएचसी मिहींपुरवा भेजा गया है।


ग्रामीणों ने बताया कि इसी क्षेत्र के तिरमुहानी गांव निवासी इंदल को भी बीते दिनों तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया था। इसके बावजूद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने या सुरक्षित रखने के लिए अब तक कोई पिंजरा नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें