फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में दो किसानों पर तेंदुए ने किया हमला

विज्ञापन
कतर्नियाघाट के मोतीपुर में तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के शाहपुर खुर्द गांव में शुक्रवार देर शाम खेत में निराई कर रहे दो किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख पुकार पर ग्रामीणों की घेराबंदी होते देख मादा तेंदुआ शावकों के साथ पास के ही मक्के के खेत में छिप गई। देर रात तक लोग मौके पर डटे रहे। सूचना मिलने पर वनकर्मी भी पहुंचे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनिवार को भी वन कर्मियों ने खेतों में कांबिंग की। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत मोतीपुर रेंज के शाहपुर खुर्द गांव में किसान धान की रोपाई के लिए खेत की निराई कर हैँ। शुक्रवार की शाम गांव निवासी रामनिवास (55) पुत्र जिताऊ और चुन्नू (40) पुत्र चंद्रभाल अपने खेत में निराई कर रहे थे। आसपास के खेतों में भी किसान निराई में जुटे हुए थे। तभी अचानक खेत में दो शावकों के साथ मादा तेंदुआ आ धमकी। तेंदुए ने रामनिवास पर हमला किया, जिसे बचाने दौड़े चुन्नू पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया।
दोनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण एकत्र हो गए। हांका लगाने पर तेंदुआ शावकों के साथ पास के मक्के के खेत में जाकर छिप गई। जिला पंचायत सदस्य सतीश पोरवाल ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर शत्रोहनलाल, वन दरोगा टीपीएन सिंह, वन रक्षक परशुराम त्रिपाठी और अवध नरायन मौके पर पहुंचे। किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया गया। इसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी मिहींपुरवा भेजा गया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
मोतीपुर रेंज के आबादी क्षेत्र शाहपुर खुर्द में दो किसानों पर मादा तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई है। हमले को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने और झुंड में निकलने की सलाह दी गई है। घायलों को जांच के बाद मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- जीपी सिंह, डीएफओ, कतर्नियाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें