फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसान पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर

Wed, 24 Dec 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
किसान का इलाज करते चिकित्सक। -संवाद
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सदर रेंज क्षेत्र में मंगलवार शाम तेंदुए के हमले से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी सूझबूझ से जान बच गई। उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मदनिया गांव निवासी तारकेश्वर (56) मंगलवार की शाम घरेलू सामान खरीदने बडखडिया बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय सड़क किनारे बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अफरातफरी मच गई। तारकेश्वर ने साहस दिखाते हुए किसी तरह तेंदुए से खुद को बचाया, लेकिन इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तारकेश्वर को पीएचसी सुजौली ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुए के हमले की सूचना दे दी है। तेंदुए की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें